एजेंसी न्यूज

गाजा में जो होने दिया गया वह इतिहास में मानवता के लिए बड़ी शर्म के रूप में दर्ज होगा: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए बड़ी शर्म, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के रूप में दर्ज किया जाएगा.

गाजा में जो होने दिया गया वह इतिहास में मानवता के लिए बड़ी शर्म के रूप में दर्ज होगा: प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi | Photo : X

नयी दिल्ली, 23 फरवरी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए बड़ी शर्म, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के रूप में दर्ज किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वहां न्याय, मानवता और अंतरराष्ट्रीय मर्यादा के सभी नियमों को तार-तार किया गया है.

उनकी यह टिप्पणी मीडिया की उस खबर के बाद आई जिसमें कहा गया था कि इजराइली हमलों में दक्षिणी और मध्य गाजा में कम से कम 48 लोग मारे गए, जिनमें आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है. प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया है वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए एक बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के रूप में दर्ज की जाएगी." यह भी पढ़ें: Sandeshkhali Violence: क्यों सुलग रहा है पश्चिम बंगाल का संदेशखाली? डिटेल में समझें पूरा विवाद

उन्होंने कहा कि "नरसंहार के प्रति आंखें मूंद लेना, हजारों निर्दोष बच्चों की निर्मम हत्या से मुंह मोड़ लेना, जब पूरा देश भूखा मर रहा हो और मदद की गुहार लगा रहा हो, जब अस्पतालों पर बमबारी हो रही हो, डॉक्टरों को प्रताड़ित किया जा रहा हो और अपमानित किया जा रहा हो, तब कदम उठाने से इनकार करना, और मरीजों को मरने देना, यह सब अब एक भयानक मिसाल कायम कर चुका है." प्रियंका गांधी ने कहा, "मानवता लहूलुहान हो गई है और हममें से हर किसी को किसी दिन इसके लिए अकल्पनीय कीमत चुकानी पड़ेगी जब तक कि हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे और जो सही है उसके लिए खड़े नहीं होंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).