विदेश की खबरें | साबुत अनाज और चोकरयुक्त आटे से बनी ब्रेड में क्या अंतर है?
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हावथॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), पांच मार्च (द कन्वरसेशन) यदि आप ब्रेड खरीदने के लिए दुकानों पर जाते हैं, तो आपको विभिन्न प्रकार के विकल्प मिलेंगे।

लेकिन बिक्री पर उपलब्ध सभी प्रकार के उत्पादों के बीच अंतर का पता लगाना कठिन हो सकता है।

उदाहरण के लिए, आपको शायद यह बात अस्पष्ट लगे कि साबुत अनाज की रोटी (ब्रेड) स्वास्थ्यवर्धक होती है। लेकिन इनमें क्या अंतर है?

हम जो जानते हैं, इसका यहां उल्लेख किया गया है तथा बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खरीदारों के लिए इसका क्या अर्थ है।

आइये शुरुआत करते हैं चोकरयुक्त आटे की ब्रेड से

ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के खाद्य मानकों के अनुसार, साबुत अनाज की ब्रेड मूल अनाज के सभी भागों (एंडोस्पर्म, रोगाणु और चोकर) से बने आटे से बनाई जाती है, जो उनके मूल अनुपात में होता है।

चूंकि इसमें अनाज के सभी भाग शामिल होते हैं, इसलिए चोकरयुक्त आटे से बनी ब्रेड आमतौर पर सफेद ब्रेड की तुलना में गहरे रंग की और थोड़ी अधिक भूरी होती है, जो केवल एंडोस्पर्म का इस्तेमाल करके बनाई जाती है।

साबुत अनाज की ब्रेड के बारे में क्या विचार है?

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खाद्य मानकों में साबुत अनाज वाली ब्रेड को ऐसी ब्रेड के रूप में परिभाषित किया गया है जिसमें या तो पूर्ण अनाज होता है या फिर ऐसी ब्रेड जिसमें अनाज के सभी भाग अपने मूल अनुपात में मौजूद होते हैं।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खाद्य मानकों में इन्हें परिभाषित नहीं किया गया है, इसलिए निर्माता कानूनी तौर पर सफेद ब्रेड में थोड़ी मात्रा में साबुत अनाज मिला सकते हैं, ताकि उत्पाद अधिक स्वास्थ्यवर्धक लगे।

साबुत अनाज एक संतुलित आहार का हिस्सा हैं। ये फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं और ये बीमारियों के खतरे को कम करके हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं

इनमें से कौन अधिक स्वास्थ्यवर्धक है?

इसलिए जब यह सोचा जाए कि कौन सी ब्रेड चुनें तो चोकरयुक्त आटे और साबुत अनाज दोनों ही प्रकार की ब्रेड पोषक तत्वों और फाइबर समेत पौष्टिक सामग्रियों से भरपूर होती हैं।

शोध से यह भी पता चला है कि साबुत अनाज खाने से हृदय रोग जैसी आम दीर्घकालिक बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

साबुत अनाज की ब्रेड में फाइबर, प्रोटीन, नियासिन (विटामिन बी3), आयरन, जिंक, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की मात्रा चोकरयुक्त आटे की ब्रेड की तुलना में थोड़ी अधिक होती है। लेकिन साबुत अनाज की ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट, थायमिन (विटामिन बी1) और फोलेट (विटामिन बी9) कम होता है।

कौन सा खरीदा जाए?

अगली बार जब आप खरीदारी करने जाएं, तो साबुत अनाज की ब्रेड (चोकरयुक्त आटे से बनी ब्रेड जिसमें साबुत अनाज और बीज हों) खरीदें, क्योंकि यह फाइबर और प्रोटीन के लिए आपकी पहली पसंद होगी तथा यह आपके समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगी।

यदि आपको साबुत अनाज की ब्रेड नहीं मिलती है तो चोकरयुक्त आटे की ब्रेड दूसरे स्थान पर आती है।

साबुत अनाज और चोकरयुक्त आटे से बनी ब्रेड की कीमत समान होती है लेकिन दोनों ही सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक महंगी होती हैं।

(द कन्वरसेशन)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)