एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 62 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेस्तरां शृंखला मैकडोनाल्ड्स का पश्चिम एवं दक्षिण भारत में संचालन करने वाली वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 63 प्रतिशत गिरकर 1.22 करोड़ रुपये रहा है।

जरुरी जानकारी | वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 62 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, 23 जुलाई रेस्तरां शृंखला मैकडोनाल्ड्स का पश्चिम एवं दक्षिण भारत में संचालन करने वाली वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 63 प्रतिशत गिरकर 1.22 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.25 करोड़ रुपये रहा था।

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी बिक्री हालांकि 6.45 प्रतिशत बढ़कर 653.25 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 613.64 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का कुल खर्च 7.43 प्रतिशत बढ़कर 662.78 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) जून तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 664.44 करोड़ रुपये रही है।

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने आलोच्य तिमाही में नौ रेस्तरां जोड़े। इसके साथ ही 71 शहरों में इसके कुल 444 रेस्तरां हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).