विदेश की खबरें | रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के लगाए गए प्रतिबंध नाकाम साबित हुए : पुतिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को ‘‘वित्तीय-आर्थिक स्थिति तबाह होने, बाजार में दहशत फैलने, बैंकिंग प्रणाली के ध्वस्त होने और दुकानों में सामानों की कमी हो जाने की उम्मीद थी।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘आर्थिक हमले की रणनीति विफल हो गई है।’’

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को ‘‘वित्तीय-आर्थिक स्थिति तबाह होने, बाजार में दहशत फैलने, बैंकिंग प्रणाली के ध्वस्त होने और दुकानों में सामानों की कमी हो जाने की उम्मीद थी।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘आर्थिक हमले की रणनीति विफल हो गई है।’’

पुतिन ने शीर्ष आर्थिक अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉल के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ‘‘रूस ने अभूतपूर्व दबाव का सामना किया है’’ और तर्क दिया कि रूबल मजबूत हुआ है तथा देश ने वर्ष की पहली तिमाही में 58 अरब डॉलर का ऐतिहासिक उच्च व्यापार अधिशेष दर्ज किया है।

पुतिन ने कहा कि प्रतिबंधों का अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के खिलाफ उल्टा असर हुआ, जिससे मुद्रास्फीति में तेजी आई और जीवन स्तर में गिरावट आई।

पुतिन ने रूस में वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि को स्वीकार करते हुए कहा कि साल-दर-साल आधार पर अप्रैल तक इनमें 17.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई तथा अधिकारियों को लोगों की आय पर मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

रूस-यूक्रेन युद्ध में महत्वपूर्ण घटनाक्रम

-मारियुपोल स्टील प्लांट में तैनात यूक्रेन के लड़ाकों ने कहा कि वे समर्पण नहीं करेंगे।

-रूस ने यूक्रेन की राजधानी, अन्य शहरों पर हमले किए।

अन्य घटनाक्रम

कीव: यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा कि मारियुपोल शहर में फंसे नागरिकों के लिए मानवीय गलियारों की अनुमति देने से इनकार करने पर रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

इससे पहले वीरेशचुक ने कहा था कि रूस मानवीय निकासी मार्गों पर गोलाबारी कर रहा है और इन्हें अवरुद्ध कर रहा है।

वीरेशचुक ने फिर से रूस से मारियुपोल खासकर अजोवस्ताल स्टील मिल से नागरिकों की सुरक्षित निकासी की अनुमति देने का आह्वान किया।

वीरेशचुक के अनुसार, सरकार ने अन्य शहरों के साथ-साथ लुहांस्क क्षेत्र से मारियुपोल और बर्दियांस्क से निकासी मार्ग को लेकर बातचीत की है। लुहांस्क सरकार ने कहा कि क्षेत्र से भागने की कोशिश कर रहे चार नागरिकों को रूसी सेना ने गोली मार दी।

वहीं, रूस ने मारियुपोल में ‘‘नव-नाजी राष्ट्रवादियों’’ पर मारियुपोल से नागरिकों की निकासी में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

कीव : यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे एक यूक्रेनी नेता का वीडियो पोस्ट किया है, जिन्होंने मारियुपोल के फंसे हुए नागरिकों को निकालने के बदले में खुद को सौंपने की बात कही। मारियुपोल में रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण करने वाले दो ब्रिटिश नागरिकों की खबरें भी रूसी मीडिया ने प्रसारित की है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ निकटता रखने वाले विपक्षी दल के पूर्व नेता विक्टर मेदवेदचुक का वीडियो सोमवार को पोस्ट किया गया। वह यूक्रेन में 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के कुछ दिन पहले ही नजरबंदी से भाग गए थे। देशद्रोह के आरोप में वह 15 साल की सजा का सामना कर रहे हैं। मेदवेदचुक को यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) द्वारा विशेष अभियान में पिछले मंगलवार को हिरासत में लिया गया था।

रोम : इटली के अधिकारी ऊर्जा समझौते के लिए इस सप्ताह अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मारियो द्रागी रूस से आपूर्ति होने वाली गैस पर देश की निर्भरता जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं। इसी कवायद के तहत अधिकारियों की यह यात्रा होगी। द्रागी नहीं जाएंगे क्योंकि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं।

बेलग्रेड, सर्बिया : सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने यूक्रेन की खुफिया सेवाओं और यूरोपीय संघ के एक देश पर रूस के लिए जाने वाली ‘एयर सर्बिया’ की उड़ानों में बम होने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। सर्बिया की विमानन कंपनी रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंधों में शामिल नहीं है।

मैड्रिड : स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि उनका देश कुछ दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा।

मास्को : रूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के 20 से अधिक सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने सोमवार को कहा कि हवा से दागी गई मिसाइलों ने 16 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।

लंदन : ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि मारियुपोल में रूस की सेना को यूक्रेन के सैनिकों से करारा जवाब मिल रहा है। ब्रिटेन ने कहा कि हफ्तों से जारी बमबारी में बंदरगाह शहर अजोव बर्बाद हो चुका है और वहां काफी नागरिक हताहत हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\