देश की खबरें | पश्चिमी रेलवे मुम्बई में चलाएगा चार और ‘लेडीज स्पेशल’
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 21 अक्टूबर रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुम्बई में लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति देने के एक दिन बाद पश्चिमी रेलवे ने उपनगरीय नेटवर्क पर चार और ‘लेडीज स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

अधिकारियों ने बताया कि गैर-व्यस्त घंटों में महिलाएं अन्य ट्रेनों में भी यात्रा कर सकती हैं।

यह भी पढ़े | COVID19 Recovery Rate Reaches 91.91 Percent in UP: उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट पहुंची 91.91 प्रतिशत.

रेलवे अधिकारियों ने 15 जून से महानगर में लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी थीं। अभी तक केवल आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोग ही इनमें यात्राएं कर रहे थे।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चार और ‘लेडीज स्पेशल’ ट्रेनों के चलने के बाद अब पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यू आर) महिलाओं के लिए कुल छह विशेष ट्रेनें चला रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान ने जारी किया अपना विजन डॉक्यूमेंट, कहा- युवाओं को आगे बढ़ने नहीं देते हैं सीएम नीतीश, उनकी जीत प्रदेश की हार होगी.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मध्य रेलवे (सीआर) कुल 706 लोकल ट्रेनें चला रहा है, जिनमें से चार ‘लेडीज स्पेशल’ हैं।

रेल प्राधिकरण ने सीआर और डब्ल्यू आर मार्गों पर बुधवार से सुबह 11 से दोपहर तीन बजे और शाम सात बजे के बाद से महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त घंटों में महिला यात्रियों को लोकल ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक और पत्र लिख रेल अधिकारियों से कहा था कि राज्य के अनुरोध पर जल्द से जल्द विचार किया जाए। इसके बाद गोयल ने मंगलवार को महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)