देश की खबरें | पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म : सर्दी बढेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जल्द थमेगा और इस कारण क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढेगी । मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात जनवरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जल्द थमेगा और इस कारण क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढेगी । मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी ।

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि लेकिन जल्द ही मौसम फिर करवट बदलेगा।

उन्होंने बताया कि विक्षोभ की वजह से बर्फीली पछुआ हवाओं का रुख बदल गया था, जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। मगर अब विक्षोभ का असर जल्द खत्म हो जाएगा और आने वाले एक-दो दिनों में पछुआ हवा अपना असर दिखाएगी और ठिठुरन भरी सर्दी पड़ेगी। अगर कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो सर्दी का दौर जारी रहेगा।

इस बीच, मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। इस अवधि में राज्य के गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या तथा झांसी मंडलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, झांसी, कानपुर तथा मुरादाबाद मंडलों में यह सामान्य से काफी ज्यादा रहा।

इस अवधि में गोरखपुर तथा मुरादाबाद मंडलों में रात के तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान बांदा, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस