वेस्टइंडीज बनाम भारत 2023 : आईसीसी ने दोनों टेस्ट की पिच को दी ‘औसत’ रेटिंग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुलाई में वेस्टइंडीज और भारत के बीच डोमिनिका के रोसेऊ में खेले गये शुरुआती टेस्ट की विंडसर पार्क पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी है।

आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ( Photo Credit: IANS/ Twitter)

दुबई,09 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुलाई में वेस्टइंडीज और भारत के बीच डोमिनिका के रोसेऊ में खेले गये शुरुआती टेस्ट की विंडसर पार्क पिच को ‘औसत’ रेटिंग दी है. इस टेस्ट के मैच रैफरी जेफ क्रो ने शुरु में इस पिच को ‘औसत से कम’ रेटिंग दी थी जिसके कारण पिच को एक ‘डिमैरिट’ अंक मिल जाता. ऐसा होता तो वेस्टइंडीज क्रिकेट के पास क्रो के फैसले के खिलाफ अपील का विकल्प होता लेकिन तब उसे पिच के खराब स्तर के संबंध में आईसीसी को स्पष्टीकरण भी देना होता.

इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 150 रन पर सिमट गयी थी जिसमें अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके थे जबकि लेग स्पिनर रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट प्राप्त किये थे.मेहमान टीम ने यशस्वी जायसवाल के 171 रन और रोहित शर्मा के 103 रन की बदौलत पांच विकेट गंवाकर 421 रन बनाये थे. इसके बाद फिर भारतीय टीम ने दूसरी पारी में गेंद से कोहराम मचाया और अश्विन ने 71 रन देकर सात विकेट चटकाये. इससे भारत ने टेस्ट में पारी और 141 रन से जीत हासिल की जो तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया. दूसरे टेस्ट के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल की पिच को भी ‘औसत’ रेटिंग मिली है जो बारिश से प्रभावित रहने के बाद ड्रा रहा था. यह भी पढ़े:क्या भारत- पाकिस्तान हाई-टेंशन मुकाबले में केएल राहुल की होगी वापसी? यहां जानें एशिया कप के सुपर फोर में दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\