इंग्लैंड दौरे को लेकर वेस्टइंडीज अपनायेगा ‘लचीला’ रूख
ईसीबी के अधिकारियों को उम्मीद है कि वे जुलाई से सितंबर के बीच वेस्टइंडीज के अलावा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और आयरलैंड की भी मेजबानी करेंगे। इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलना है जबकि आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों की श्रृंखला है।
वेस्टइंडीज का यह दौरा जून में शुरू होना था लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने सत्र को एक जुलाई तक स्थगित कर दिया है।
ईसीबी के अधिकारियों को उम्मीद है कि वे जुलाई से सितंबर के बीच वेस्टइंडीज के अलावा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और आयरलैंड की भी मेजबानी करेंगे। इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलना है जबकि आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों की श्रृंखला है।
सीडब्ल्यूआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने जोर देकर कहा कि वेस्टइंडीज तारीखों में बदलाव के लिए तैयार है लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिक मुद्दा होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह साफ है कि जून में खेलना संभव नहीं है और हम नई तारीखों को तय करने की कोशिश में ईसीबी और अन्य अंतरराष्ट्रीय बोर्डों के साथ अपनी चर्चा जारी रखेंगे’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा रुख लचीला होगा लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।’’
इससे पहले ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा था कि उन्हें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बोर्ड ने काउंटी तथा लिस्ट ए समेत घरेलू मैचों की मेजबानी में मदद की पेशकश की है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).