खेल की खबरें | देश के लिये खेलने को फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर तरजीह दें वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, कहा कप्तान पॉवेल ने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कैरेबियाई क्रिकेट की रौनक लौटाने के लिये टीम की तारीफ की है लेकिन खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय देश के लिये खेलने को तरजीह दें ।
नॉर्थ साउंड , 24 जून टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कैरेबियाई क्रिकेट की रौनक लौटाने के लिये टीम की तारीफ की है लेकिन खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय देश के लिये खेलने को तरजीह दें ।
पिछले दो विश्व कप से जल्दी बाहर हो रही दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम दक्षिण अफ्रीका से वर्षाबाधित सुपर आठ चरण के मैच में हारकर सेमीफाइनल में प्रवेश से चूक गई ।
पॉवेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अब देश के लिये खेलने की ललक फिर जागती दख रही है और उम्मीद है कि यह जारी रहे ।’’
उन्होंने स्वीकार किया कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रलोभन के चलते वेस्टइंडीज जैसे छोटे क्रिकेट बोर्ड के लिये हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनना आसान नहीं होता ।
उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले एक दो साल से अच्छा रहा है। उम्मीद है कि खिलाड़ी हमेशा देश के लिये खेलने को चुनेंगे । मैं कप्तान होने के नाते उन्हें इसके लिये प्रेरित करता रहूंगा । फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मिलने वाले पैसे के प्रलोभन के बीच वेस्टइंडीज जैसे छोटे बोर्ड के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुन पाना आसान नहीं होता ।’’
पॉवेल ने कहा ,‘‘ पिछले एक साल से हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और रैंकिंग में नौवें से तीसरे नंबर पर पहुंचे । एक टीम के रूप में हम इसी तालमेल के साथ काम करते रहेंगे ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

