एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 57 रन बनाये थे । ब्रेंडन किंग पदार्पण करते हुए 23 रन बनाकर खेल रहे थे ।

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट किया

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 57 रन बनाये थे । ब्रेंडन किंग पदार्पण करते हुए 23 रन बनाकर खेल रहे थे ।

इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई जो वेस्टइंडीज में उसका न्यूनतम स्कोर है । वेस्टइंडीज के लिये जेडेन सील्स ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये लेकिन शामार जोसेफ सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे जिन्होंने 46 रन देकर चार विकेट चटकाये ।

आस्ट्रेलिया के लिये सिर्फ उस्मान ख्वाजा (47), ट्रेविस हेड (59) और कप्तान पैट कमिंस (28) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके ।

दो सप्ताह पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम पहले दिन 212 रन पर आउट हो गई थी ।

एक घंटे के खेल के बाद आस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन था । मार्नस लाबुशेन की जगह खेल रहे सैम कोंस्टास चौथे ओवर में जोसेफ की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए । कैमरन ग्रीन को आते ही गली में किंग ने जीवनदान दिया । वह तीन रन बनाकर जोसेफ की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच दे बैठे ।

चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह चौथे नंबर पर उतरे जोश इंगलिस ने सील्स की गेंद पर विकेटकीपर शाइ होप को कैच थमाया । ख्वाजा ने ट्रेविस हेड के साथ 89 रन की साझेदारी की जो आस्ट्रेलियाई पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी । हेड चाय के बाद अपना विकेट गंवा बैठे । आखिरी तीन विकेट सील्स ने लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).