एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जैविक रूप से सुरक्षित इंग्लैंड दौरे को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के दौरे को मंजूरी दे दी है जिसमें उसकी टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जैविक रूप से सुरक्षित इंग्लैंड दौरे को मंजूरी दी

सेंट जोंस (एंटीगा), 30 मई वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के दौरे को मंजूरी दे दी है जिसमें उसकी टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

इस श्रृंखला को अगर ब्रिटेन सरकार की मंजूरी मिल गयी तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी जो कोविड-19 महामारी के चलते निलंबित है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के कारण बोस्टन मैराथन रद्द.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘‘बोर्ड ने वेस्टइंडीज के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के चिकित्सा और क्रिकेट संबंधित प्रतिनिधियों और सलाहकारों के इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, उनके चिकित्सा और स्वास्थ्य सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही यह फैसला किया गया है। ’’

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- धोनी आपको वो करने देते हैं जो आप जानते हैं.

इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये दो स्थल हैंपशर का एजियास बॉउल और लंकाशर के ओल्ड ट्रैफर्ड का प्रस्ताव दिया गया है और दोनों के पास ही होटल हैं।

सभी मैच दर्शकों के बिना बंद स्टेडियम में खेले जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).