खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर वनडे श्रृंखला 3 . 0 से जीती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रावो 47वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हुए । उस समय श्रीलंका के छह विकेट पर 274 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने के लियये वेस्टइंडीज को सिर्फ 26 रन की जरूरत थी। ब्रावो ने कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ 80 रन की साझेदारी की जो 53 रन बनाकर नाबाद रहे । मेजबान टीम ने नौ गेंद बाकी रहते मैच जीता ।
ब्रावो 47वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हुए । उस समय श्रीलंका के छह विकेट पर 274 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने के लियये वेस्टइंडीज को सिर्फ 26 रन की जरूरत थी। ब्रावो ने कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ 80 रन की साझेदारी की जो 53 रन बनाकर नाबाद रहे । मेजबान टीम ने नौ गेंद बाकी रहते मैच जीता ।
इससे पहले ब्रावो और शाइ होप ने तीसरे विकेट के लिये 109 रन जोड़े । वेस्टइंडीज ने दो विकेट दसवें ओवर में 39 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इन दोनों ने टीम को मैच में लौटाया ।
कप्तान जैसन होल्डर ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया ।
ब्रावो ने जून 2016 के बाद पहला वनडे शतक जड़ा । उस समय उन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102 रन बनाये थे ।
पहले दो वनडे में उन्होंने 37 नाबाद और दस रन की पारी खेली थी । पहले मैच में होप ने 110 और दूसरे में एविन लुईस ने 103 रन बनाये थे ।
इससे पहले श्रीलंका एक बार फिर टॉस हारा और उसे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा गया । धनुष्का गुणतिलका ने 36 और दिमुथ करूणारत्ने ने 31 रन बनाये लेकिन मध्यक्रम उसका फायदा नहीं उठा सका । श्रीलंका का स्कोर 32वें ओवर में छह विकेट पर 151 रन था । इसके बाद एशेन बंडारा और विनांदु हसरंगा ने सातवें विकेट के लिये 123 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया ।
बंडारा 55 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हसरंगा ने 60 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाये ।
दोनों टीमें अगले सप्ताह से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

