खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पांचवां और निर्णयक मैच शनिवार को खेला जाएगा।

पांचवां और निर्णयक मैच शनिवार को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 167 रन बनाये लेकिन उसके बायें हाथ के स्पिनर फैबियन एलेन क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये।

ड्वेन ब्रावो ने ऐसे में अहम भूमिका निभायी तथा 19 रन देकर चार विकेट लिये। क्विंटन डिकॉक के 60 रन के बावजूद दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर 146 रन ही बना पाया।

कप्तान कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 51 रन की धुआंधार पारी खेलने के बाद चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट भी लिया।

क्रिस गेल और आंद्रे रसेल बल्लेबाजी में नाकाम रहे लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने योगदान दिया। गेल ने दो ओवर में 11 रन देकर एक और रसेल ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिये।

वेस्टइंडीज की टीम लेंडल सिमन्स के 47 रन के बावजूद 15वें ओवर में छह विकेट पर 101 रन बनाकर जूझ रही थी। पोलार्ड और एलेन (नाबाद 19) ने यहीं से 66 रन की अटूट साझेदारी निभायी। पोलार्ड ने अपनी पारी में पांच छक्के भी लगाये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े