एजेंसी न्यूज

West Bengal: बच्चा चोर होने के संदेह में रेल यात्रियों ने महिला को पीटा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी.

West Bengal: बच्चा चोर होने के संदेह में रेल यात्रियों ने महिला को पीटा
Representative Image (Photo Credit- Pixabay)

कोलकाता, 27 जून : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी. जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को रेलवे पुलिस कर्मियों ने भीड़ से बचाया. यात्रियों का आरोप है कि महिला ने बच्चा चोरी किया था.

अधिकारी ने बताया कि महिला ने दावा किया कि बच्चा उसी का है और वह मूलरूप से पड़ोसी राज्य की निवासी है तथा फिलहाल उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में रह रही है. अधिकारी ने बताया कि बच्चा महिला के साथ सहज लग रहा था, लेकिन जीआरपी कर्मी अब भी आरोपों की जांच कर रहे हैं और उसे दमदम स्थित उसके घर ले गए हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में मनुस्मृति का कोई स्थान नहीं है, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बड़ा बयान

एक यात्री ने बताया कि जब उन्होंने महिला से बच्चे के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाई इसीलिए यात्रियों को संदेह हुआ. जब महिला द्वारा बच्चे को चुराए जाने की खबर फैली तो यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी तथा 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. जीआरपी ने महिला को बचाने के लिए लाठी-चार्ज किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).