पश्चिम बंगाल: कोविड-19 मरीजों को वीडियो कॉल की दी जा रही सुविधा
शहर के साल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल ने रविवार को 17 मरीजों के लिए वीडियो कॉल की सुविधा दी थी।
कोलकाता, 27 अप्रैल कोविड-19 अस्पतालों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के कारण शहर के एक अस्पताल ने कोविड-19 के मरीजों को उनके परिवार वालों से बात करने के लिए वीडियो कॉल की सुविधा मुहैया कराई है।
शहर के साल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल ने रविवार को 17 मरीजों के लिए वीडियो कॉल की सुविधा दी थी।
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया, ‘‘हर दिन पृथक वार्डों की नर्सें रोगियों को उनके परिवार वालों से वीडियो कॉल पर संपर्क करवाएंगी। हर मरीज को अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच बातचीत करने के लिए लगभग तीन मिनट मिलेंगे।”
उन्होंने कहा कि सेवा जल्द ही एएमआरआई ढकुरिया और मुकुंदपुर तक विस्तारित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल के लिए प्रयुक्त टेबलेट को हर उपयोग के बाद ठीक से विषाणुरहित किया जाता है।
शहर के एक अन्य सरकारी अस्पताल में लैंडलाइन सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

