WB Road Accident: पश्चिम बंगाल में वाहन के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत और 9 अन्य लोग घायल
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मिरिक में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
दार्जिलिंग, 23 मार्च : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मिरिक में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि पर्यटकों को सुखियापोखरी से सिलीगुड़ी ले जा रहा एक वाहन गयाबारी में हादसे का शिकार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों के साथ मिलकर वाहन में सवार लोगों को बचाया. यह भी पढ़ें : Ladakh Road Accident: लद्दाख में सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत
पुलिस के मुताबिक, घायलों को मिरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कुछ घायलों को बाद में बेहतर इलाज के लिए करीब 45 किलोमीटर दूर सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

