देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों लोगों के लिए अदालतों में दो मिनट का मौन रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय और पश्चिम बंगाल की अन्य सभी अदालतों में दो मिनट का मौन रखा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय और पश्चिम बंगाल की अन्य सभी अदालतों में दो मिनट का मौन रखा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह मौन दोपहर 12 बजे से रखा गया।

उच्च न्यायालय में मौजूद सभी न्यायाधीश, वकील और कर्मचारी तथा अन्य लोग दिवंगत लोगों के सम्मान में खड़े हुए।

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी और पोर्ट ब्लेयर पीठों तथा पश्चिम बंगाल की सभी जिला व उप-मंडल अदालतों में भी दो मिनट का मौन रखा गया।

उन्होंने बताया कि न्यायिक अकादमी और न्यायाधीशों के गेस्टहाउस में भी मौन रखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now