देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: चक्काजाम से सियालदह-नैहाटी रेल लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैरकपुर स्टेशन पर सोमवार सुबह चक्काजाम के कारण पूर्वी रेलवे के सियालदह -नैहाटी मुख्य लाइन पर रेल सेवा प्रभावित हुई और काम पर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कोलकाता, 17 जुलाई बैरकपुर स्टेशन पर सोमवार सुबह चक्काजाम के कारण पूर्वी रेलवे के सियालदह -नैहाटी मुख्य लाइन पर रेल सेवा प्रभावित हुई और काम पर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शनों के कारण 12 ईएमयू लोकल ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया, वहीं 20 उपनगरीय ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चलीं।

चक्काजाम सुबह नौ बज कर सात मिनट पर शुरू हुआ और सुबह दस बजकर 44 मिनट पर इसे समाप्त कर दिया गया, जिसके पश्चात रेल सेवा सुचारू हो सकी।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने बताया कि स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा,‘‘ बोर्ड से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।’’

सियालदह मंडल के रेलवे प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी