एजेंसी न्यूज

West Bengal: कोलकाता मेट्रो रेल की पटरी पर शव मिलने के बाद ट्रेन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित

कोलकाता में बुधवार को टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक शव पाए जाने के बाद कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

West Bengal: कोलकाता मेट्रो रेल की पटरी पर शव मिलने के बाद ट्रेन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित
Metro (Photo Credit : Twitter)

कोलकाता, 22 नवंबर : कोलकाता में बुधवार को टॉलीगंज और रवीन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक शव पाए जाने के बाद कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि एक मेट्रो ट्रेन चालक ने सुबह करीब नौ बजकर 47 मिनट पर शव देखा, जिसके बाद टॉलीगंज से काबी सुभाष स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं. यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh Road Accident: विशाखापत्तनम में ऑटो और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर, आठ छात्र घायल

अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘हम शव को जल्द से जल्द पटरियों से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. हमने पुलिस को सूचित कर दिया है. उम्मीद है कि ट्रेन सेवाएं जल्द फिर से शुरू हो जाएंगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).