West Bengal: ईंट भट्टे की चिमनी मजदूरों पर गिरने से 3 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार शाम एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में हुई.
कोलकाता, 14 दिसंबर : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार शाम एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में हुई.
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग ईंट भट्ठे के मजदूर हैं. एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो शव मलबे के नीचे पाए गए.’’ यह भी पढ़ें : Mumbai: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस ने कहा कि चिमनी ढहने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

