देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : ईंट भट्टे की चिमनी मजदूरों पर गिरने से तीन लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 14 दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में उस वक्त हुई जब मजदूर भट्टे पर काम कर रहे थे।
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग ईंट भट्ठे के मजदूर हैं। एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो शव मलबे के नीचे पाए गए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 20 लोगों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो घायल व्यक्तियों को कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है क्योंकि उनकी हालत बहुत गंभीर थी।’’
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पुलिस की एक बड़ी टीम तैनात की गई है।
पुलिस ने कहा कि चिमनी ढहने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

