देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : मकान में आग लगने से मां-बेटी समेत तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक मकान में आग लगने से मां और बेटी सहित तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 22 मई पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक मकान में आग लगने से मां और बेटी सहित तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बजबज थाना क्षेत्र के नंदरामपुर दासपारा में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक मकान में आग लग गई जिसमें एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की जलकर मौत हो गई।
अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घर में केवल घरेलू इस्तेमाल का सामान था। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई भी चल रही थी।
आग पर काबू पाने के बाद अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, "शुरुआती जांच के मुताबिक, वहां पटाखे नहीं थे। विस्तृत जांच के बाद ही तस्वीरें साफ होगी।"
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

