देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : कुर्मी संगठन के लोगों ने खड़गपुर में दिलीप घोष के आवास पर तोड़फोड़ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के आवास पर कुर्मी संगठन के सदस्यों द्वारा बुधवार को कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। संगठन के सदस्यों ने घोष से माफी मांगने की मांग की और दावा किया उन्होंने उनके समुदाय का अपमान किया है।

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 17 मई पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के आवास पर कुर्मी संगठन के सदस्यों द्वारा बुधवार को कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। संगठन के सदस्यों ने घोष से माफी मांगने की मांग की और दावा किया उन्होंने उनके समुदाय का अपमान किया है।

आदिवासी कुर्मी समाज पुरुलिया जिला समिति के सदस्यों ने कथित तौर पर शहर में घोष के किराये के आवास की खिड़की के शीशे और दरवाजे तोड़ दिए। वह हाथ में झंडे और तख्तियां लिए हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाया। हालांकि, इस घटना के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी का तत्काल पता नहीं चल सका है।

इस समय नयी दिल्ली में मौजूद घोष ने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ है।

उन्होंने आरोप लगाया, “मैंने कुर्मियों की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग का समर्थन किया है। टीएमसी मेरे बयानों का गलत मतलब निकालकर मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कुर्मियों के वेश में मेरे आवास पर हमला किया।”

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घोष ने कुर्मियों के बारे में उस समय कुछ अनुचित टिप्पणियां कीं, जब वह एसटी दर्जे की मांग को लेकर समुदाय द्वारा किए गए प्रदर्शन के कारण रास्ते में फंस गए थे। यह कुछ दिन पहले हुआ जब मेदिनीपुर के सांसद पड़ोसी झाड़ग्राम जिला जाते समय रास्ते में थे।

तृणमूल कांग्रेस ने घोष के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उसके सदस्य तोड़फोड़ की घटना में शामिल थे।

तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नेता अजीत मैती ने कहा, “यह निराधार आरोप हैं। उन्हें कुर्मी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\