एजेंसी न्यूज

West Bengal: मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने से एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में मोटरसाइकिल के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

West Bengal: मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने से एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बांकुरा (पश्चिम बंगाल), 19 दिसंबर : पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में मोटरसाइकिल के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को गंगाजलघंटी थाना क्षेत्र के नबग्राम के पास देशुरिया-फुलबेरिया रोड पर उस समय हुई जब तीन दोस्त बेनागरी गांव से बेलियाटोर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई. यह भी पढ़ें : Kolkata Municipal Corporation Elections: कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड में मतदान शुरू,

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोमनाथ ढिबर के रूप में हुई है वहीं, दुर्घटना में घायल अन्य दो दयामय रॉय और दीपांकर रॉय का बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).