बरूईपुर (पश्चिम बंगाल), 28 मई पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को तालाब में कथित तौर पर डूबा कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को गोसाबा पठानखली द्वीप पर हुई।
पुलिस के अनुसार, सुबह बच्चे के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे। बाद में उसका शव एक तालाब के पास मिला।
पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता भी बाद में लापता हो गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को शनिवार तड़के भांगोर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने दावा किया कि उसने अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे और वह कहीं और रहती है, जबकि वह (व्यक्ति) अपने बेटे के साथ रहता था।’’
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY