देश की खबरें | धान की खरीदारी के लिए योजना आरंभ करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार अपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए धान की खरीदारी की योजना शुरू करने जा रही है, ताकि आगामी जून तक करीब 10 करोड़ लोगों को बिना रुकावट के नि:शुल्क चावल दिया जा सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ दिसंबर पश्चिम बंगाल सरकार अपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए धान की खरीदारी की योजना शुरू करने जा रही है, ताकि आगामी जून तक करीब 10 करोड़ लोगों को बिना रुकावट के नि:शुल्क चावल दिया जा सके।

राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य 30 लाख से अधिक किसानों को पंजीकृत करना है।

यह भी पढ़े | किसानों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज करते हुए Dr Varinder Pal Singh ने Gold Medal और Golden Jubilee Award स्वीकार करने से किया इनकार, देखें वीडियो.

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में लगभग 72 लाख धान किसानों में से अब तक करीब 13 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है।

मल्लिक ने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं, ताकि हमारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए चावलों की लगातार आपूर्ति के मकसद से धान की खरीदारी की जा सके। योजना जल्द ही शुरू की जाएगी और हम इस महीने के अंत में धान की खरीदारी शुरू कर देंगे।’’

यह भी पढ़े | Jharkhand: धनबाद में अपने ही पोती ने दादा को पोती ने लगाया 11 लाख का चुना, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल काफी पैदावार हुई है, लेकिन मांग कम रही है, जिसका असर धान की कीमत पर पड़ा है और यह सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी नीचे चली गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हर किसान से खरीदी जाने वाली धान की सीमा तय करने की योजना बना रहे हैं। इससे इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को पंजीकृत कराने में मदद मिलेगी।’’

सरकार हर किसान से करीब 45 क्विंटल धान खरीदने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू