देश की खबरें | चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू की ‘द्वारे सरकार’ मुहिम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, एक दिसंबर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रशासन ने 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को ‘द्वारे सरकार’ मुहिम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की 11 सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड के नए DGP बने आईपीएस अशोक कुमार, अनिल रतूड़ी की जगह संभाला कार्यभार.

यह कार्यक्रम 30 जनवरी तक चलेगा।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होगा।

यह भी पढ़े | Delhi: लेबोरेटरी एवं अस्पताल कुल क्षमता से 10 प्रतिशत कम आरटी पीसीआर कोरोना टेस्ट करें- दिल्ली सरकार.

यह कार्यक्रम दो महीने तक चार चरणों में चलाया जाएगा।

नगरपालिका मामलों के मंत्री फरहाद हकीम ने यहां एक वार्ड कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए परिवर्तनकारी कदम उठाया है कि कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रह जाए। जो लोग पात्र हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। उदाहरणार्थ ‘स्वस्थ साथी’ का लाभ राज्य की पूरी जनसंख्या को मिलेगा।’’

उन्होंने बताया कि इस मकसद के लिए स्थापित शिविरों के जरिए लाभार्थियों को 11 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इन शिविरों में हर रोज पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक काम होगा।

हालांकि राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि तृणमूल सरकार ने लोगों के धन का इस्तेमाल करके यह चुनाव मुहिम शुरू की है।

घोष ने कहा, ‘‘वे चुनाव मुहिम के लिए लोगों का धन इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए 10 साल बाद मुहिम शुरू करनी पड़ रही है कि योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे, तो तृणमूल के नेताओं को शर्म आनी चाहिए।’’

हकीम ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घोष को पहले इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार ने अपने प्रचार के लिए लोगों का कितना धन इस्तेमाल किया।

सिम्मी पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)