देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : सहकारी बैंक बोर्ड के चुनाव के दौरान हाथापाई में पूर्व मंत्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अखिल गिरि शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एक सहकारी बैंक के बोर्ड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुई हाथापाई में घायल हो गए।

कोलकाता, 29 मार्च पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अखिल गिरि शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एक सहकारी बैंक के बोर्ड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुई हाथापाई में घायल हो गए।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शुभेंदु अधिकारी बैंक के अध्यक्ष हैं, जिसमें 14 सीटें हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोंटाई सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू होते ही भाजपा और तृणमूल से जुड़े प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच मारपीट हुई।

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही एक सीट निर्विरोध जीत ली है, जबकि 13 अन्य सीटों पर मतदान हो रहा है।

अधिकारी ने बताया कि रामनगर कॉलेज बूथ पर हुई हाथापाई में पूर्व मंत्री गिरि के हाथ में चोट आई है। उनके समर्थकों ने बूथ के सामने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि हाथापाई के दौरान एक पुलिसकर्मी ने गिरि को धक्का दिया।

ताम्रलिप्ता अस्पताल में उपचार करा रहे गिरि ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर काम कर रही है।

गिरि ने आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस अमानवीय तरीके से काम कर रही है।

सुभेंदु अधिकारी ने संवाददताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि अखिल गिरि और उनके बेटे सुप्रकाश गिरि ने रामनगर और कांथी इलाकों में मतदान केंद्रों पर आतंक फैलाया और हार का आभास होने के बाद शांतिपूर्ण मतदान को रोकने की कोशिश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\