एजेंसी न्यूज

West Bengal: झारग्राम में हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर मारा, 15 दिनों में सात लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में बुधवार को एक जंगली हाथी ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

West Bengal: झारग्राम में हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर मारा, 15 दिनों में सात लोगों की हुई मौत
सूंड से पानी पीने की कोशिश करता नन्हा हाथी (Photo Credits: Twitter)

झारग्राम (पश्चिम बंगाल), 7 सितंबर : पश्चिम बंगाल के झारग्राम में बुधवार को एक जंगली हाथी ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मृतक परिमल पाल बधगोरा पंचायत क्षेत्र के तहत किस्मत जामबेड़ा गांव का रहने वाला था और नजदीकी जंगल में पेड़ काट रहा था, तभी हाथी ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पाल का शव बाद में बरामद किया गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. यह भी पढ़ें : पीएम-श्री योजना की आलोचना पर केंद्रीय मंत्रियों ने कहा-‘बयानबहादुरों’ की बातों पर नहीं देते ध्यान

उन्होंने बताया कि गत 15 दिनों में जिले में जगंली हाथियों के हमले में सात लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिससे इलाके के लोगों में भय का माहौल है. अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने पाल के परिवार को वित्तीय मदद देने का भरोसा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).