देश की खबरें | पश्चिम बंगाल चुनाव : नड्डा ने किया टॉलीगंज में रोड शो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में सोमवार को रोड शो किया।

कोलकाता, पांच अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में सोमवार को रोड शो किया।

नड्डा का रोड शो अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर ट्राम डिपो से शुरू हुआ और इसका समापन करीब चार किलोमीटर दूर गड़िया मोड़ पर होना है।

यह रोड शो टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र और बेहला पूर्व विधानसभा सीट से होकर गुजरेगा जहां से क्रमश: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री पायल सरकार भाजपा प्रत्याशी हैं। सरकार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

नड्डा जिस लॉरी के ऊपर सवार हुए , उसे फूलों और भाजपा के झंडों से सजाया गया है। वाहन पर नड्डा के साथ-साथ सुप्रियो और सरकार भी सवार हैं। उन्हें भीड़ को हाथ दिखाकर अभिवादन करते हुए देखा गया। इस दौरान पार्टी समर्थक ‘जय श्री राम’, ‘ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘जेपी नड्डा जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे थे।

सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोगों को देखा गया।

नड्डा का बाद में हुगली जिले के चूचुरा इलाके में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हालांकि, श्रीरामपुर में होने वाली उनकी रैली अज्ञात कारणों से रद्द कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now