देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : ईडी ने मेट्रो डेयरी की हिस्सेदारी बेचने के मामले में चार नौकरशाहों से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के चार नौकरशाहों से मेट्रो डेयरी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी बेचने के मामले में जवाब तलब किया है।

जियो

कोलकाता, 15 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के चार नौकरशाहों से मेट्रो डेयरी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी बेचने के मामले में जवाब तलब किया है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने इन अधिकारियों से लिखित में जवाब मांगा गया है और कहा है कि अगर वे इच्छुक हैं तो निदेशालय के कार्यालय आकर जवाब दे सकते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के आन्ध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 246 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया, ‘‘यह नियमित पूछताछ है। ईडी राज्य सरकार की हिस्सेदारी निजी कंपनी को बेचने की प्रक्रिया का आकलन करना चाहती है।’’

जब यह पूछा गया कि क्या इन नौकरशाहों को ईडी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है? सूत्रों ने कहा, ‘‘ ऐसा नहीं है। हमने लिखित में जवाब मांगा है। ईडी के समक्ष पेश होना एक विकल्प है।’’

यह भी पढ़े | Fact Check: भारत में नवंबर में चरम पर होगी कोरोना महामारी? रिसर्च का दावा- ICU बेड्स और वेंटिलेटर्स की हो जाएगी कमी, PIB से जानें इस खबर की सच्चाई.

उल्लेखनीय है कि सरकार ने मेट्रो डेयरी में अपनी पूरी हिस्सेदारी केवेंटर समूह को बेच दी है।

पश्चिम बंगाल के मंत्रिमंडल ने अगस्त 2017 में मेट्रो डेयरी में अपनी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी 84.5 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत पर बेचने को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\