देश की खबरें | पश्चिम बंगाल की अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में जिम प्रशिक्षक को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत ने 2021 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में जिम के एक प्रशिक्षक को बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया है।

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 27 फरवरी पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत ने 2021 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में जिम के एक प्रशिक्षक को बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया है।

दोषी को इस अपराध के लिए शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

रानाघाट स्थित पोक्सो अदालत के न्यायाधीश ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि प्रशिक्षक जिले के बगुला क्षेत्र के निचू बाजार स्थित अपने जिम में लड़की को 31 दिसंबर, 2021 को बहला-फुसलाकर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया था।

पीड़िता के परिजनों द्वारा 29 जनवरी 2022 को दर्ज कराई गई हंसखली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस मामले में वैधानिक अवधि के भीतर आरोप पत्र दायर किया गया और उसके बाद मुकदमा चलाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड