एजेंसी न्यूज

प बंगाल: सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद भी ग्रीन जोन में नहीं चली बसें

बस चालकों के संघों ने कहा कि सेवाएं दोबारा शुरू करने के प्रति वे आश्वस्त नहीं हैं क्योंकि इससे और अधिक वित्तीय घाटा और अन्य समस्याएं होने का अंदेशा है।

प बंगाल: सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद भी ग्रीन जोन में नहीं चली बसें
जमात

कोलकाता, चार मई लॉकडाउन के तीसरे चरण में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अधिकतम 20 यात्रियों को ले जाने की अनुमति दिए के बावजूद सोमवार को ग्रीन जोन में निजी बसें नहीं चलीं।

बस चालकों के संघों ने कहा कि सेवाएं दोबारा शुरू करने के प्रति वे आश्वस्त नहीं हैं क्योंकि इससे और अधिक वित्तीय घाटा और अन्य समस्याएं होने का अंदेशा है।

बस मिनीबस समन्वय समिति के महासचिव राहुल चटर्जी ने कहा कि बीस यात्रियों को ले जाने से ईंधन का खर्च भी नहीं निकलेगा इसलिए यह गलत फैसला है।

उन्होंने कहा, “सोमवार को किसी भी ग्रीन जोन में निजी बसें नहीं चली। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि जिस प्रकार चुनाव के समय बसें अधिगृहित की जाती हैं उसी प्रकार अभी की जाएं और उसके बाद राज्य बसें चलाए और दैनिक किराया बसों के मालिक को दे।”

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि हम वर्तमान परिस्थिति में बसें नहीं चला सकते।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).