देश की खबरें | पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख ने साड़ी डिजाइन की, हुआ विवाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फैशन डिजाइनर और पश्चिम बंगाल की भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख अग्निमित्रा पॉल ने कमल के चिन्ह वाली साड़ी तैयार की और पार्टी के कार्यकर्ताओं से इसे खरीदने को कहा। हालांकि, उनका यह सुझाव पार्टी के भीतर ही कई नेताओं को पंसद नहीं आया।
कोलकाता, नौ अगस्त फैशन डिजाइनर और पश्चिम बंगाल की भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख अग्निमित्रा पॉल ने कमल के चिन्ह वाली साड़ी तैयार की और पार्टी के कार्यकर्ताओं से इसे खरीदने को कहा। हालांकि, उनका यह सुझाव पार्टी के भीतर ही कई नेताओं को पंसद नहीं आया।
वाट्सऐप पर महिला मोर्चा के विभिन्न ग्रुप पर एक ऑडियो संदेश में पॉल ने कहा कि उन्होंने कमल चिन्ह के साथ दो साड़ियां डिजाइन की है । एक साड़ी की कीमत 280 रुपये हैं । इच्छुक कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से इसे खरीद सकते हैं ।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने संदेश में कहा, ‘‘महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम के दौरान ये साड़ियां पहननी चाहिए।’’
हालांकि, पार्टी के भीतर बहुतों को उनकी सलाह पसंद नहीं आयी।
यह भी पढ़े | J&K 4 BJP Leaders Resign: बडगाम में बीजेपी नेता पर आतंकी हमले के बाद पार्टी के 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा.
प्रदेश भाजपा के एक नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘किसी व्यक्ति को भाजपा प्रकोष्ठ का प्रमुख नियुक्त किया जाता है तो उन्हें कार्यकर्ताओं से कुछ भी कहते समय सावधानी बरतना चाहिए। इस तरह के पद पर रहने के दौरान कुछ कहने से उसका अलग मतलब निकाला जाता है । ’’
महिला मोर्चा की एक पूर्व नेता ने पॉल के अनुरोध को ‘‘अस्वीकार्य’’ बताया ।
उन्होंने कहा, ‘‘हम लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि कमल चिन्ह वाली साड़ी पहनने की जरूरत है। यह राजनीति है कोई फैशन शो नहीं। यहां अलग कायदे होते हैं। ’’
पॉल ने इन बयानों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष से पहले ही इसकी अनुमति ली थी।
पॉल ने कहा कि उन्होंने कमल चिन्ह वाली कुछ साड़ियां तैयार की थी । पसंद आने पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा था कि बड़े स्तर पर इसे तैयार करना चाहिए । एक एनजीओ इसे तैयार कर रहा है ।
उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘मैंने निशुल्क इसे तैयार किया और साड़ी की बिक्री से मिलने वाला धन एनजीओ को जाएगा । ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)