देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : कालीगंज उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशीष घोष को बनाया उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए आशीष घोष को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

कोलकाता, 31 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए आशीष घोष को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नसीरुद्दीन अहमद की बेटी अलीफा अहमद को उम्मीदवार बनाया है। फरवरी में नसीरुद्दीन की मृत्यु के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘घोष एक वफादार और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं। वह क्षेत्र के लोगों के लिए काम करते हैं। वह संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

भाजपा उम्मीदवार स्थानीय पंचायत के सदस्य और पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा ने उन्हें समर्थन दिया है।

उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा और परिणाम 23 जून को घोषित किये जायेंगे।

यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में एक वर्ष से भी कम समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\