एजेंसी न्यूज

West Bengal: कल्याणी में 29 स्कूली छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक आवासीय स्कूल के कम से कम 29 छात्रों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

West Bengal: कल्याणी में 29 स्कूली छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 22 दिसंबर : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक आवासीय स्कूल के कम से कम 29 छात्रों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के 29 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और छात्रों के अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित किया गया है. संक्रमित छात्रों को गृह पृथक-वास की सलाह दी गई है क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण थे. यह भी पढ़ें : ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ओमीक्रोन पर लोगों को सतर्क किया, कोविड-19 के 183 नए मामले

कल्याणी के उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) हीरक मंडल ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों की भी कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).