खेल की खबरें | भारोत्तोलक संकेत सरगर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला ।

बर्मिंघम, 30 जुलाई भारत के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला ।

महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए । उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता ।

मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया । उन्होंने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाया । श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता ।

सरगर स्नैच में शीर्ष पर रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास कामयाब रहा जिसमें उन्होंने 135 किलो वजन उठाया । इसके बाद चोट के कारण वह दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो नहीं उठा सके ।

पिछली बार भारत ने भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते थे ।

शाम को पी गुरूराजा (61 किलो), ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (49 किलो) और एस बिंदियारानी देवी (55 किलो) भी पदक की दौड़ में होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\