देश की खबरें | नोएडा, गाजियाबाद में सप्ताहांत की पाबंदियां अब सिर्फ रविवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी तथा लोगों के घरों से बाहर निकले पर पाबंदी रहेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य में पाबंदियों के समय में बदलाव किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा / गाजियाबाद, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी तथा लोगों के घरों से बाहर निकले पर पाबंदी रहेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य में पाबंदियों के समय में बदलाव किया है।

आदेश में कहा गया है कि पांबदियों को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू किया गया है।

यह भी पढ़े | Karnataka Elephant Death: कर्नाटक में बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग.

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पाबंदियां शनिवार आधी रात से शुरू होंगी और अगले 24 घंटे तक जारी रहेंगी। इससे पहले लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होते थे और सोमवार सुबह पांच बजे तक अमल में रहते थे।

नए आदेश के मुताबिक, “ सभी दुकानें, बाजार, वाणिज्य स्टोर रविवार को बंद रहेंगे। बाकी दिनों में ये सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुल सकते हैं।“

यह भी पढ़े | Jalandhar: पंजाब के जालंधर में 15 साल की लड़की की बहादुरी की तारीफ, मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा- देखें वीडियो.

आदेश में कहा गया है, “ रविवार को लगने वाले विशेष बाजारों को किसी और दिन लगाया जा सकता है तथा हफ्ते में किसी एक दिन बंद रहने वाले बाजारों की छुट्टी रविवार को की जा सकती है।“

आदेश में कहा गया है कि सभी फैक्ट्री और आईटी कंपनियां रविवार को भी काम कर सकती हैं, लेकिन उन्हें कार्यस्थल पर सामाजिक दूरी तथा मास्क लगाने के नियम का पालन करना होगा।

रविवार को आवाजाही पर रोक के आदेश में जरूरी सेवा में लगे लोगों, कोरोना योद्धा, सफाई कर्मियों आदि को छूट दी गई है। रविवार को सब्जी एवं फलों की दुकानें भी खुली रहेंगी।

आदेश में कहा गया है कि रेलवे और सरकारी बस सेवा पहले जैसे जारी रहेगी। रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जाने वाले या वहां से आने वाले लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\