देश की खबरें | कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जोधपुर में सप्ताहांत का लॉकडाउन शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोधपुर में अचानक कोविड-19 मरीजों की संख्या और संक्रमण से मौत के मामले बढ़ने के बीच शनिवर को सप्ताहांत का लॉकडाउन शुरू हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर (राजस्थान), 26 सितंबर जोधपुर में अचानक कोविड-19 मरीजों की संख्या और संक्रमण से मौत के मामले बढ़ने के बीच शनिवर को सप्ताहांत का लॉकडाउन शुरू हुआ।

पुलिस और नगर निकाय के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च निकाला और लोगों को मौजूदा परिस्थिति के प्रति जागरूक किया और उनसे घरों में ही रहने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम के चयन की कवायद हुई तेज.

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा, ‘‘हमने यह फैसला (लॉकडाउन का) शहर में बढ़ते मामलों पर विचार करने के बाद लिया। हम उम्मीद करते हैं कि लोग इसका अनुपालन करेंगे। अगर वे स्थिति की गंभीरता को अब नहीं समझेंगे तो बहुत देर हो जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि शहर में गत दो दिनों में संक्रमण के करीब 1,200 मामले सामने आए हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा इस महीने जोधपुर में 150 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Telangana: तेलंगाना में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमितों का मामला, 2239 नए मामलो के साथ कुल संक्रमितों का बढ़कर हुआ 1,83,866.

जोधपुर में सोमवार तड़के तक लॉकडाउन लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को पाबंदी से छूट दी गई है। विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने विद्यार्थियों को आवाजाही की अनुमति होगी।

यह दूसरा सप्ताहांत लॉकडाउन है जो जोधपुर में लागू किया गया है। इससे पहले अगस्त महीने में भी शहर में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाया गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन लगातार अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है ताकि कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या को संभाला जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू