देश की खबरें | कश्मीर में मौसम का मिजाज असामान्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर इस बार सर्दियों में असामान्य मौसम का सामना कर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में श्रीनगर में सामान्य तापमान में लगभग 10 डिग्री का अंतर देखा गया।
श्रीनगर, 28 जनवरी कश्मीर इस बार सर्दियों में असामान्य मौसम का सामना कर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में श्रीनगर में सामान्य तापमान में लगभग 10 डिग्री का अंतर देखा गया।
मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उसने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है।
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर स्थित आधार शिविर का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अनुमानित तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से लगभग आठ डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

