एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव में हम शिवसेना की ओर से उतारे गए किसी भी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे : पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में राज्य सभा की छह सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी संभाजीराजे छत्रपति या शिवसेना द्वारा चुने गए किसी भी प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव में हम शिवसेना की ओर से उतारे गए किसी भी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे : पवार

पुणे, 22 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में राज्य सभा की छह सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी संभाजीराजे छत्रपति या शिवसेना द्वारा चुने गए किसी भी प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

पवार शनिवार को पुणे में ब्राह्मण समुदाय के कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से संवाद कर रहे थे।

उल्लेखनीय है महाराष्ट्र से मौजूदा छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल चार जून को खत्म हो रहा है जिनमें पीयूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे (तीनों भाजपा के), पी.चिदंबरम (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा) और संजय राउत (शिवसेना) शामिल हैं।

इन छह सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से इनमें से दो सीटों पर भाजपा जीत सकती है जबकि सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा एक-एक सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं। इस प्रकार वास्तविक मुकाबला छठी सीट के लिए है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजीराजे पहले संसद के उच्च सदन में राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य थे।

हाल में उन्होंने घोषणा की थी कि वह बतौर निर्दलीय राज्यसभा के लिए चुनाव ल़ड़ेंगे और उन्होंने सभी पार्टियों से समर्थन की अपील की थी।

इस बारे में पूछे जाने पर शनिवार को पवार ने कहा, ‘‘ दो साल पहले हमने दो सीटों (राज्यसभा की) की मांग की और हमें वे मिलीं। लेकिन इस बार हमें एक सीट मिलेगी।’’

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘अपने उम्मीदवार का समर्थन करने के बाद हमारे पास शिवसेना के एक प्रत्याशी का समर्थन करने के लिए मत होंगे। वह संभाजीराजे या किसी अन्य प्रत्याशी को चुन सकती है। हम शिवसेना द्वारा चुने गए प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव में अपना दूसरा प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के इस कदम से संभाजीराजे छत्रपति की चुनावी राह मुश्किल हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).