विदेश की खबरें | हम शनिवार को छह इजराइली बंधक को रिहा करेंगे, बृहस्पतिवार को चार बंधकों के शव सौंपेंगे : हमास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास ने इजराइल के गाजा पट्टी में ‘मोबाइल आवास’ और निर्माण उपकरण भेजने की अनुमति देने के बाद रिहा किए जाने वाले बंधकों की संख्या आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ा दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमास ने इजराइल के गाजा पट्टी में ‘मोबाइल आवास’ और निर्माण उपकरण भेजने की अनुमति देने के बाद रिहा किए जाने वाले बंधकों की संख्या आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ा दी है।

शनिवार को रिहा होने वाले छह लोग गाजा में युद्ध-विराम के पहले चरण के तहत छोड़े जाने वाले अंतिम जीवित बंधक होंगे।

युद्धरत पक्षों को अभी दूसरे और अधिक कठिन चरण के लिए बातचीत करनी है।

हमास का कहना है कि अगले दौर की बातचीत के बाद स्थायी शांति और इजराइल के लौट जाने की स्थिति में वह दर्जनों और बंधकों को रिहा करेगा।

हमास नेता खलील अल-हय्या ने मंगलवार को पहले से रिकॉर्ड बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को सौंपे जाने वाले चार शवों में ‘बिबास परिवार’ के सदस्यों के शव भी शामिल होंगे। उनका इशारा शीरी बिबास और उसके दो छोटे बच्चों-एरियल तथा कफीर की तरफ था।

कई इजराइली मानते हैं कि यह परिवार इजराइली बंधकों पर किए गए अत्याचारों को दर्शाता है।

इजराइल ने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने लोगों से ‘फोटो, नाम और अफवाह’ नहीं फैलाने की अपील की।

इजराइल ने कहा है कि वह बिबास परिवार के बारे में बहुत चिंतित है, जबकि हमास ने कहा कि ये लोग युद्ध की शुरुआत में इजराइली हवाई हमले में मारे गए थे। शीरी के पति यार्डेन बिबास को अलग स्थान से अगवा किया गया था और इस महीने उसे रिहा कर दिया गया।

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को जब हमला किया था और जिन लोगों को बंधक बनाया था, उनमें कफीर सबसे कम उम्र का था। वह महज नौ महीने का था।

एक इजराइली अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई में तेजी लाने के प्रयासों के तहत लंबे समय से मांगे जा रहे ‘मोबाइल घरों’ और निर्माण उपकरणों को गाजा में ले जाने की अनुमति देने पर सहमति जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\