देश की खबरें | हम 2040 तक आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं : राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवा विधानसभा में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत वर्ष 2040 तक न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी निभाएगा।

पणजी, 23 अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत वर्ष 2040 तक न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी निभाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत अपने गौरवशाली अतीत को आत्मसात करते हुए आधुनिकता के विभिन्न पहलुओं को आगे बढ़ाएगा।

गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर आयीं राष्ट्रपति गोवा विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2040 तक हम एक ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जो आत्मनिर्भर हो और साथ ही मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाए।’’

मुर्मू ने कहा कि समाज को दिशा दिखाने के लिए युवाओं और महिलाओं को सबसे आगे होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा देश चाहते हैं जिसकी विविधता जीवंत और एकता बरकरार रहेगी।’’

इससे पहले, राष्ट्रपति का विधानसभा परिसर में राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई, विधानसभा अध्यक्ष रमेश तवाडकर और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\