एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हमें अपना नुकसान करके भी संस्थाओं के सम्मान को बचाना चाहिए : उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को कहा कि हमें अपना नुकसान करके भी संस्थाओं के सम्मान को बचाना चाहिए।

देश की खबरें | हमें अपना नुकसान करके भी संस्थाओं के सम्मान को बचाना चाहिए : उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

लखनऊ, 29 मार्च उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को कहा कि हमें अपना नुकसान करके भी संस्थाओं के सम्मान को बचाना चाहिए।

महाना ने यहां विधान भवन में शनिवार को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से कहा कि संस्था का सम्मान बना रहेगा तो सभी का सम्मान बना रहेगा लेकिन अगर संस्था को क्षति पहुंची तो सभी नुकसान होगा।

सतीश महाना को 29 मार्च 2022 में सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था।

अध्यक्ष बनने के बाद महाना ने सदन में कई प्रमुख बदलाव किये।

महाना ने विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने से लेकर सभी सदस्यों की सीट पर ही ‘लैपटॉप’ उपलब्ध कराने और भवन को आकर्षक बनाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाना ने इन्हीं संदर्भों को लेकर कहा कि पिछले तीन वर्षों में इस भवन को ही नहीं बल्कि इसकी आत्मा को भी जगाने का कार्य किया है।

उन्होंने पांच ओं अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बुंदेली और अंग्रेजी में विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरु किये जाने की भी जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).