IPL 2024: 'हमने 20-25 रन कम बनाये', राजस्थान से मिली हार के बाद बोले केएल राहुल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सात विकेट से शिकस्त झेलने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20-25 रन कम बनाये.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

लखनऊ, 27 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सात विकेट से शिकस्त झेलने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20-25 रन कम बनाये. यह भी पढ़ें: Dhruv Jurel Pays Tribute to His Father: ध्रुव जुरेल ने 31 गेंदों में लगाया अपन पहला IPL अर्धशतक, पिता को किया सलूट

एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 196 रन बनाये लेकिन राजस्थान ने एक ओवर बाकी रहते सात विकेट से मैच जीत लिया. राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 33 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ध्रुव जुरेल (नाबाद 52) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 गेंद में 121 रन की अटूट साझेदारी की.

मैच में 48 गेंद में 76 रन बनाने वाले राहुल ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हम ने लगभग 20 रन कम बनाये. हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली लेकिन मैंने और (दीपक) हुड्डा ने बढ़िया साझेदारी की। क्रीज पर समय बिता चुके बल्लेबाजों के लिए हालांकि 50-60 रन के स्कोर को शतक में बदलने की जरूरत थी.’’

एलएसजी ने 11 रन पर दो विकेट गंवा दिया था लेकिन राहुल ने तीसरे विकेट के लिए हुड्ड (50) के साथ 62 गेंद में 115 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करायी। टीम हालांकि आखिरी ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी.राहुल ने कहा, ‘‘ राजस्थान ने आखिरी कुछ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. हम अच्छी स्थिति में थे और 20-25 रन और बनाने चाहिए थे.’’

रवि बिश्नोई से काफी देर से गेंदबाजी कराये जाने के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा, ‘‘ हमने सोचा था कि बिश्नोई का इस्तेमाल आखिरी ओवरों में करेंगे। लेकिन उन्होंने हम पर दबाव बनाये रखा. जब हम उसे गेंदबाजी पर लाने का सही समय नहीं ढूंढ पाये. जब उसे गेंदबाजी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी। हम रोवमैन पोवेल और शिमरोन हेटमायर के खिलाफ उनका इस्तेमाल करना चाहते थे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी