खेल की खबरें | हमने कभी बदले की बात नहीं की, हमने समानता और आदर की बात की: ब्रावो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने वर्षों से भेदभाव का शिकार रहे अश्वेत लोगों के लिये ‘आदर और समानता’ की अपील करते हुए कहा कि ‘अब बहुत हो चुका है’।

किंगस्टन, 10 जून वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने वर्षों से भेदभाव का शिकार रहे अश्वेत लोगों के लिये ‘आदर और समानता’ की अपील करते हुए कहा कि ‘अब बहुत हो चुका है’।

अमेरिका में श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी और क्रिस गेल ने नस्लवाद की कड़ी निंदा की थी और अब ब्रावो ने भी इस मसले पर अपनी राय रखी।

यह भी पढ़े | XXX Star Renee Gracie: महिला रेसर रेनी ग्रेसी पैसों की तंगी के चलते बनी पोर्न स्टार, अब हफ्ते में होती है इतने की कमाई.

ब्रावो ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मबांग्वा से मंगलवार को इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, ‘‘दुनिया में जो रहा है वह दुखद है। अश्वेत होने के कारण के कारण हम अश्वेत लोगों के इतिहास को जानते हैं कि वे किस दौर से गुजरे हैं। हमने कभी बदले की बात नहीं की, हम बस समानता और आदर की बात करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दूसरों का आदर करते हैं। फिर हम लगातार इसका सामना क्यों कर रहे हैं। अब बहुत हो चुका। हम केवल समानता चाहते हैं। हम बदला या जंग नहीं चाहते हैं। ’’

यह भी पढ़े | पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में किए दो बड़े बदलाव, यूनिस खान को बनाया बैटिंग कोच.

ब्रावो ने कहा, ‘‘हम सम्मान चाहते हैं। हम हर वर्ग के लोगों में प्यार बांटते हैं और उनकी सराहना करते हैं। यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। ’’

वेस्टइंडीज की तरफ से 40 टेस्ट, 164 वनडे और 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 36 वर्षीय ब्रावो ने कहा कि वह चाहते हैं कि दुनिया यह जाने कि वे शक्तिशाली और अच्छे लोग है। उन्होंने नेल्सन मंडेला, मोहम्मद अली और माइकल जोर्डन जैसे लोगों को उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे भाई और बहन यह जानें कि हम शक्तिशाली और सुंदर हैं। आप दुनिया के कुछ महान लोगों पर गौर करिये चाहे वह नेल्सन मंडेला हों, मोहम्मद अली या माइकल जोर्डन। हमारे पास ऐसा नेतृत्व रहा जिन्होंने हमारे लिये मार्ग प्रशस्त किया। ’’

दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सैमी ने इससे पहले आरोप लगाया था कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उनके खिलाफ नस्ली टिप्पणी की जाती थी। उन्होंने कहा कि जब वह भारत में थे तो उन्हें ‘कालू’ कहा जाता था।

आईपीएल में खेलने वाले गेल ने भी ट्विटर पर सैमी का पक्ष लेते हुए कहा था कि क्रिकेट में नस्लवाद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\