देश की खबरें | हमें किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था की जरूरत है: ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को परिवहन के ऐसे माध्यम अपनाने पर बल दिया जो किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हों।

मुंबई, दो फरवरी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को परिवहन के ऐसे माध्यम अपनाने पर बल दिया जो किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हों।

राज्य सरकार और ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘कोलाबा कन्वर्सेशन’ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के बिना विकास को परिभाषित नही किया जा सकता।

डिजिटल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में हैम्बर्ग (जर्मनी) स्टेट काउंसिलर अल्मुट मोलर, कैलिफोर्निया (अमेरिका) के लेफ्टिनेंट गवर्नर एलेनि कुनलाकिस तथा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के गणमान्य लोग शामिल थे।

सम्मेलन में ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के कारण दुनिया का कामकाज रुक गया लेकिन इसी दौरान यह सीख भी मिली कि पर्यावरण की देखभाल करते हुए किस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आज हम सभी विकास चाहते हैं। लेकिन कोविड-19 के कालखंड में हमें विकास को एक नयी रौशनी में देखने का अवसर मिला। आज हम किफायती आवास के बारे में बात कर रहे हैं। इसी प्रकार हमें ऐसी परिवहन व्यवस्था के बारे में भी बात करनी होगी जो किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हो।”

अपनी बात के समर्थन में ठाकरे ने बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) का उदाहरण दिया जो इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो परियोजनाएं चला रही है।

इसके अलावा ठाकरे ने अपनी सरकार द्वारा आरे कॉलोनी में आठ सौ एकड़ क्षेत्र को संरक्षित वन घोषित करने के फैसले का भी उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी