देश की खबरें | हमें आगे बढ़ना चाहिए, जीवन चलता रहता है: कुलदीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरूवार को स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में मिली हार की टीस लंबे समय तक सालती रहेगी और यह उन्हें अगले मौके तक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरूवार को स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में मिली हार की टीस लंबे समय तक सालती रहेगी और यह उन्हें अगले मौके तक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल में आस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

कुलदीप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘चेन्नई से अहमदाबाद तक हमारी यात्रा का नतीजा निराशाजनक रहा, लेकिन हमें छह हफ्तों की अपनी उलब्धियों पर गर्व है। इस दर्द के बावजूद हम अगले मौके के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

कलाई के इस स्पिनर ने लिखा, ‘‘हार का दर्द सालता रहेगा लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा, जीवन चलता रहता है और पीड़ा से उबरने में समय लगता है। ’’

कुलदीप ने कहा कि इस हार से निपटना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप काफी खूबसूरत था लेकिन ऐसा लगता है कि भगवान की कुछ और ही योजना थी। अब ‘स्विच ऑफ’ करके ‘रिचार्ज’ होने का समय है। इस हार से निपटना मुश्किल है, लेकिन आगे की यात्रा के लिए हमारा भरोसा कायम है। ’’

कुलदीप ने विश्व कप में भारत के सभी 11 मैच खेले और 15 विकेट झटके।

भारत ने लगातार 10 मैच जीते लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा घरेलू समर्थकों के सामने हुए फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा।

कुलदीप ने कहा, ‘‘हमारे सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया, हम हर प्रतिद्वंद्वी से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार थे और उनकी प्रतिबद्धता ने बतौर खिलाड़ी हमारा भरोसा बढ़ाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी नौ स्टेडियम में प्रशंसकों के प्यार ने हमारे दिल को छू लिया और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ से बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। हम दुनिया भर के जुनूनी प्रशंसकों और हर भारतीय परिवार के समर्थन के लिए आभारी हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Toss Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स