देश की खबरें | ‘प्रसन्नता रिपोर्ट’ को लेकर राहुल ने कहा: हम जल्द ही ‘घृणा और आक्रोश’ में शीर्ष पर पहुंच सकते हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशहाली से संबंधित एक वैश्विक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संभव है कि जल्द ही भारत ‘घृणा और आक्रोश’ में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाए।
नयी दिल्ली, 19 मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशहाली से संबंधित एक वैश्विक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संभव है कि जल्द ही भारत ‘घृणा और आक्रोश’ में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाए।
उन्होंने ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट’ का हवाला दिया, जिसमें भारत 136वें स्थान पर है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भूख की सूची में 101वां स्थान, स्वतंत्रता की सूची में 119वां स्थान, प्रसन्नता की सूची में 136वां स्थान। परंतु हम जल्द ही घृणा और आक्रोश के चार्ट में सबसे ऊपर हो सकते हैं।’’
इससे पहले, उन्होंने महंगाई के संदर्भ में ट्वीट कर कहा, ‘‘यह (महंगाई) और बढ़ेगी, क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है।’’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों को महंगाई से बचाना चाहिए।’’
सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई।
इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

