एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हमें पता था कि किशन को उनके कौशल के कारण नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा: पंड्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां कहा कि उन्हें पता था कि इशान किशन को उनके कौशल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में वापस अपने साथ जोड़ना मुश्किल होगा।

खेल की खबरें | हमें पता था कि किशन को उनके कौशल के कारण नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा: पंड्या

मुंबई, एक दिसंबर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां कहा कि उन्हें पता था कि इशान किशन को उनके कौशल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में वापस अपने साथ जोड़ना मुश्किल होगा।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किशन मुंबई इंडियंस की रिटेंशन (अपने साथ बरकरार रखे गए खिलाड़ी) सूची में शामिल नहीं थे। पांच बार की इस चैंपियन टीम ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, मौजूदा कप्तान पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया।

किशन को पिछले सत्र में फाइनल में जगह बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये बोली पहुंचने के बाद किशन पर बोली लगाना बंद कर दिया था। किशन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।

मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पंड्या ने कहा, ‘‘इशान टीम की ताजगी और ऊर्जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उसे नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर ​​है।’’

पंड्या ने किशन को मुंबई के ‘पॉकेट डायनेमो’ के रूप में याद किया। टीम के साथ किशन के छह साल जुड़े रहने के दौरान मुंबई ने 2018-24 के बीच दो बार खिताब जीता।

पंड्या ने कहा, ‘‘वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखता था। वह बहुत से लोगों को हंसाता था। यह प्यार और गर्मजोशी उसके लिए बहुत स्वाभाविक थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां, वह इशान था जो इस टीम में इतना प्यार लेकर आता था। हमें उसकी कमी खलेगी। इशान किशन आप मुंबई इंडियन्स के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).